भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश जोशी का शुक्रवार देर रात यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे।
परिवार के सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को इन्दौर में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।
प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख कमलनाथ ने जोशी के निधन पर दुख व्यक्त किया।
उन्होंने ट्वीट किया, ” कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश जोशी के निधन का समाचार प्राप्त हुआ। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। कांग्रेस पार्टी में उनके समर्पण, जनहित में उनके किये गये कार्य, उनकी स्पष्टता, बेबाकी, जिंदादिली, लोगों को अपना बनाने की शैली कभी भुलाई नहीं जा सकती।
गौरतलब है कि जोशी पहली दफा वर्ष 1967 में इन्दौर के विधानसभा क्रमांक एक से विधानसभा के लिये चुने गये थे। इसके बाद वह इन्दौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन से दो बार विधायक निर्वाचित हुए। वर्ष 1985 में वह कांग्रेस सरकार में मंत्री बने।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री महेश जोशी नहीं रहे, जानिए उनका इतिहास
1
/
387
Asha Bhosle Death: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?BREAKING NEWS | #ashabhosledeath #ashabhosledeathnews
हल्द्वानी अस्पताल में लापरवाही की हद... हाथ में पर्ची लिए मरीज की मौत! Uttarakhand news
हल्द्वानी से लापता लड़की के झाड़ियों में मिले कपड़े!..देखें हुआ क्या ? | Breaking news 🚨
ऋषिकेश में गंगा किनारे यह करते पकड़े गए पति-पत्नी, उल्टा पुलिस को दिखाई धौंस!
उत्तराखंड के इस स्कूल में बना दिया भटकती आत्मा की शांति के लिए 'भूत मंदिर'...और दे दी बलि!
उत्तराखंड में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर मौत को लगाया गले, सप्लाई ठप!
1
/
387



Subscribe Our Channel










