शर्मनाकः किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, घटना से आक्रोश

8
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के चंपावत जिले में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दरिन्दों ने कथिततौर पर हथियारों के दम पर एक नाबालिग के साथ गैंगरेप किया है। घटना से लोगों में भारी गुस्सा है। इधर पीड़िता के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस दरिंदों की तलाश में जुट गई है।

जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर से 16 वर्षीया एक नाबालिग बेटी अपने बीमार पिता को इलाज के लिए जिला मुख्यालय चंपावत लाई थी। गत 5 मई की शाम जब बेटी घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। जब कहीं पता नहीं चला तो पुलिस को सूचित किया गया।
परिजनों के मुताबिक देर रात करीब 1:28 बजे बेटी का फोन आया, जिसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। पुलिस और परिजनों के साथ ही स्थानीय लोग रातभर खोजबीन में जुटे रहे। तड़के करीब 4:00 बजे नाबालिग एक कमरे में रस्सी से बंधी और निर्वस्त्र अवस्था में मिली।

पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि सल्ती निवासी तीन युवकों ने उसे डरा-धमकाकर धारदार हथियारों के दम पर उसके साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया, और बाद में कमरे में ताला लगाकर फरार हो गए। घटना का पता चलते ही कोतवाली में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। कोतवाल बीएस बिष्ट के मुताबिक पीड़िता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।