रूड़की। भगवानपुर क्षेत्र में फैक्ट्री में काम के दौरान करंट फैलने से बड़ा हादसा हो गया। काम के दौरान बिजली का तार टच होने से क्रेन में करंट फैल गया। चालक ने क्रेन से कूदकर किसी तरह जान बचाई। जबकि बाइक इसकी चपेट में आ गई। करंट लगने से युवक की मौत हो गई। जबकि महिला का उपचार चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर लोधी वाला गांव में निर्माणधीन फैक्ट्री में क्रेन से कार्य करते वक्त ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन से टच हो गई। तभी बाईक सवार 21 वर्षीय रविंद्र व उसकी पत्नी जमुना चपेट में आने से झुलस गई। आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां रविन्द्र को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही करते हुए मॉर्चरी में भेज दिया है। जबकि उसकी पत्नी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उप निरीक्षक सहजाद ने बताया कि मृतक के शव को मोर्चरी में रखने के साथ ही घायल को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। मृतक के परिजनों को भी जानकारी दे दी गई हैं। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
1
/
387
Asha Bhosle Death: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?BREAKING NEWS | #ashabhosledeath #ashabhosledeathnews
हल्द्वानी अस्पताल में लापरवाही की हद... हाथ में पर्ची लिए मरीज की मौत! Uttarakhand news
हल्द्वानी से लापता लड़की के झाड़ियों में मिले कपड़े!..देखें हुआ क्या ? | Breaking news 🚨
ऋषिकेश में गंगा किनारे यह करते पकड़े गए पति-पत्नी, उल्टा पुलिस को दिखाई धौंस!
उत्तराखंड के इस स्कूल में बना दिया भटकती आत्मा की शांति के लिए 'भूत मंदिर'...और दे दी बलि!
उत्तराखंड में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर मौत को लगाया गले, सप्लाई ठप!
1
/
387



Subscribe Our Channel











