उत्तराखंड में गुरूवार को बड़ा हादसा हो गया। दून जिले के सहस्रधारा में नहाने के दौरान दिल्ली के तीन कांवड़िये पानी के बहाव में बह गए। इनमें से एक को तो बचा लिया गया। जबकि दो की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार दिल्ली के सुल्लतानपुरी इलाके के निवासी कई कांवड़िये गुरुवार दोपहर सहस्रधारा पहुंचे। करीब तीन बजे वह वहां नहा रहे थे। इस दौरान सहस्रधारा में बहाव काफी तेज था। नहाते वक्त इनमें एक का पैर फिसला। वह पानी में बहने लगा। दो साथी बचाने को नदी में कूदे। तीनों तेज बहाव में बहने लगे। इनमें एक ने कुछ दूरी पर पत्थर पकड़कर खुद को बचाया। जबकि, दो दूर तक बहते चले गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पहले पत्थर के सहारे फंसे युवक को निकाला। उसे गंभीर हालत में कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद अन्य दो की तलाश की गई। वह सहस्रधारा से काफी आगे मिले जहां नदी चौड़ी होने पर बहाव हल्का हो जाता है। वहां से अस्पताल भिजवाया गया तो चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की शिनाख्त इंदरपाल पुत्र रामसुख निवासी ई ब्लॉक, सुलतानपुरी दिल्ली और भूपेंद्र सिंह राणा पुत्र लाल सिंह निवासी अमन विहार, सुलतानपुरी दिल्ली के रूप रूप में हुई। दोनों साथियों की मौत के बाद उनके साथ अन्य कांवड़ियों में शोक की लहर दौड़ गई। घायल की पहचान मनोज निवासी सुलतानपुरी, दिल्ली के रूप में हुई। आईटी पार्क चौकी इंचार्ज शोयब अली ने बताया कि दोनों मृतकों के शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए।
1
/
387
Asha Bhosle Death: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?BREAKING NEWS | #ashabhosledeath #ashabhosledeathnews
हल्द्वानी अस्पताल में लापरवाही की हद... हाथ में पर्ची लिए मरीज की मौत! Uttarakhand news
हल्द्वानी से लापता लड़की के झाड़ियों में मिले कपड़े!..देखें हुआ क्या ? | Breaking news 🚨
ऋषिकेश में गंगा किनारे यह करते पकड़े गए पति-पत्नी, उल्टा पुलिस को दिखाई धौंस!
उत्तराखंड के इस स्कूल में बना दिया भटकती आत्मा की शांति के लिए 'भूत मंदिर'...और दे दी बलि!
उत्तराखंड में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर मौत को लगाया गले, सप्लाई ठप!
1
/
387



Subscribe Our Channel











