उत्तराखंड में बारिश के बाद उफनाई नदियां अब लोगों की जान लेने लगी हैं। रुद्रपुर के भगवानपुर गांव के पास उफनती डिमरी नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद नदी से शव बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम ग्राम भगवानपुर निवासी आकाश साहनी (26) अपने दो दोस्तों के साथ गांव के पास डिमरी नदी के पास गया था। बताया गया है कि आकाश का पैर फिसला और वह नदी में गिर गया। इस दौरान ग्रामीणों ने उसको बचाने की कोशिश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। देर रात एनडीआरएफ की टीम ने नदी में तीन घंटे सर्च अभियान चलाया मगर युवक नहीं मिल सका।
बुधवार की सुबह छह बजे ग्रामीणों ने नदी में उतरकर युवक की खोजबीन की। इस दौरान युवक का शव नदी में लगाए जाल में फंसा मिला। बताया कि युवक मजदूरी करता था और अपने माता पिता का भरण पोषण करता था। नवंबर में उसकी शादी होनी थी। शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की की जा रही है।
1
/
387
Asha Bhosle Death: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?BREAKING NEWS | #ashabhosledeath #ashabhosledeathnews
हल्द्वानी अस्पताल में लापरवाही की हद... हाथ में पर्ची लिए मरीज की मौत! Uttarakhand news
हल्द्वानी से लापता लड़की के झाड़ियों में मिले कपड़े!..देखें हुआ क्या ? | Breaking news 🚨
ऋषिकेश में गंगा किनारे यह करते पकड़े गए पति-पत्नी, उल्टा पुलिस को दिखाई धौंस!
उत्तराखंड के इस स्कूल में बना दिया भटकती आत्मा की शांति के लिए 'भूत मंदिर'...और दे दी बलि!
उत्तराखंड में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर मौत को लगाया गले, सप्लाई ठप!
1
/
387



Subscribe Our Channel











