पत्नी के साथ रखा करवाचौथ का व्रत

545
खबर शेयर करें -

बरेली। करवाचौथ पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बरेली के कपल्स किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं दिखे।


कुर्मांचल नगर के राजेश मिश्रा ने इस बार पत्नी के साथ करवाचौथ का व्रत रखा है। खास बात यह है कि राजेश और शुभ्रा की शादी को 19 वर्ष हो चुके हैं। आज पहली बार अपनी पत्नी की लम्बी आयु के लिए उन्होंने करवाचौथ का व्रत रखा है। राजेश मिश्रा इंडियन आयल में कान्ट्रेक्टर है। वो आज पिथौरागढ़ से बरेली इसी लिए आये कि शाम को चांद के दर्शन होने के बाद एक साथ व्रत की पूजा करें। सारा परिवार उनके व्रत की बात को सुनकर पहले तो अचरज में पड़ गया। मगर राजेश ने जब आठवां फेरा के बारे में बताया तो सब को उन पर गर्व हुआ।