अब राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलौत बीमार, एक विधायक कोरोना संक्रमित

828
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलौत भी बीमार हो गए हैं। उनको जबरदस्त बुखार की शिकायत बताई जा रही है। चिकित्सक उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं। साथ ही उनको आराम करने की सलाह दी है। इधर, भाजपा विधायक पब्बाराम विश्नोई कोरोना संक्रमित मिले हैं। राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी की हालत भी अस्वस्थ हो गई है। चिकित्सकों ने बताया कि पब्बाराम पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री बसुंधरा राजे समेत कई नेताओं से मिले हैं।