हल्द्वानी। आगामी 29 दिसंबर 2024, रविवार को शहर हल्द्वानी में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए एक विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा। यह व्यवस्था विशेष रूप से वीकेंड पर पर्यटकों की बढ़ती संख्या और यातायात के दबाव को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है।
मुख्य डायवर्जन मार्ग:
- बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम और अल्मोड़ा जाने वाले वाहन: इन सभी वाहनों को तीनपानी नया फ्लाईओवर से गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
- रामपुर रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम और अल्मोड़ा जाने वाले वाहन: इन वाहनों को रुद्रपुर-दिनेशपुर तिराहा से पंतनगर, लालकुआं होते हुए गन्ना सेंटर तिराहा से डायवर्ट कर तीनपानी नया फ्लाईओवर से गोला बाईपास और नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
- कालाढूंगी रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम और अल्मोड़ा जाने वाले वाहन: इन वाहनों को ऊंचापुल/लालडॉट तिराहा से डायवर्ट कर हाईडिल/ कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहा से गंतव्य तक भेजा जाएगा।
- पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहन: ये वाहन नारीमन तिराहा से गोला बाईपास और कॉल टैक्स/हाईडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की से अपने गंतव्य तक जाएंगे।
वाहन आवागमन पर प्रतिबंध
- 29 दिसंबर को भारी वाहनों का आवागमन 10:00 बजे से 21:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।
- आवश्यक सेवा वाले वाहनों का आवागमन केवल 14:00 बजे से 21:00 बजे तक ही अनुमत होगा।
- यातायात का दबाव देखते हुए समय में परिवर्तन किया जा सकता है।
सार्वजनिक सूचना:
समस्त पर्यटकों, आम जनमानस और वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे हल्द्वानी के यातायात डायवर्जन प्लान का पालन करें ताकि यातायात की सुगमता सुनिश्चित की जा सके और यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।
1
/
387
Asha Bhosle Death: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?BREAKING NEWS | #ashabhosledeath #ashabhosledeathnews
हल्द्वानी अस्पताल में लापरवाही की हद... हाथ में पर्ची लिए मरीज की मौत! Uttarakhand news
हल्द्वानी से लापता लड़की के झाड़ियों में मिले कपड़े!..देखें हुआ क्या ? | Breaking news 🚨
ऋषिकेश में गंगा किनारे यह करते पकड़े गए पति-पत्नी, उल्टा पुलिस को दिखाई धौंस!
उत्तराखंड के इस स्कूल में बना दिया भटकती आत्मा की शांति के लिए 'भूत मंदिर'...और दे दी बलि!
उत्तराखंड में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर मौत को लगाया गले, सप्लाई ठप!
1
/
387



Subscribe Our Channel










