न्यूज जंक्शन 24, लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा के मुखिया का चेहरा बदल दिया गया है। प्रदेश सरकार में पंचायत राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है (Bhupendra Singh is the new President of UP BJP)। वह अभी तक प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभान रहे स्वतंत्र देव सिंह की जगह लेंगे।
भूपेंद्र चौधरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। जानकारों का कहना है कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश खासकर पश्चिमी यूपी में जाट मतदाताओं को साधने के लिए उन्हें भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाकर किसान आंदोलन के कारण भाजपा से रूठे जाट मतदाताओं को मनाने का प्रयास किया जा रहा है।
भूपेंद्र चौधरी का जन्म 1968 में मुरादाबाद के महेंदरी सिकंदरपुर में हुआ था। वे भारतीय जनता पार्टी से लगभग 33 सालों से जुड़े हैं। उन्होंने राजनीति अपने छात्र जीवन से ही शुरू कर दी थी। इस सियासी बिसात में संगठन का लंबा तजुर्बा, जाट बिरादरी और राजनीतिक अनुभव ने उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने के रास्ता खोल दिया।
भूपेंद्र चौधरी (Bhupendra Singh is the new President of UP BJP) वर्ष 2007 से 2012 तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। 2011-2018 तक लगातार तीन बार पश्चिमी यूपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं। चौधरी भूपेंद्र सिंह ने वर्ष 1999 में मुलायम सिंह यादव के खिलाफ चुनाव लड़ा था। पार्टी ने उन्हें संभल से लोकसभा प्रत्याशी बनाया था। हालांकि वह चुनाव हार गए।
ऐसे ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।
हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।







