उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित डीबीएस पीजी कॉलेज में गुरुवार को छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गई। कॉलेज परिसर में ABVP और NSUI कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए, जिसके बाद मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई।
विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को शांत कराया।
फिलहाल मारपीट की वजह और विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
Sorry, there was a YouTube error.




Subscribe Our Channel











