Corona news in uttrakhand : अनुमति 25 की और 20 गाडिय़ों में जा रहे थे 90 बराती, दूल्हे के पिता पर मुकदमा दर्ज

470
खबर शेयर करें -

 

नई टिहरी: जौनपुर ब्लॉक के थत्यूड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने बरात में क्षमता से अधिक बराती ले जाने पर दूल्हे के पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक बरात में लगभग 90 लोग शामिल थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने बताया कि बीते रोज थत्यूड़ के पास ङ्क्षकशू गांव से कफुल्टा गांव एक बरात जा रही थी। इस दौरान थत्यूड़ पुलिस ने शादी के वाहनों को चेक किया तो लगभग 20 छोटे-बड़े वाहन बरात में शामिल थे, जिसमें 90 बराती थे। जबकि, कोरोना काल में किसी विवाह समारोह में 25 लोग ही एकजुट हो सकते हैैं। मामले में नियमों के उल्लंघन पर दूल्हे के पिता जबर ङ्क्षसह के खिलाफ महामारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। इन दिनों मास्क न पहनने और शारीरिक दूरी के नियम का पालन करने वालों का चालान भी किया जा रहा है। अभी तक 10 हजार से ज्यादा चालान किए जा चुके हैं।