सोशल मीडिया से बनाएं सकारात्मक समाज – हल्द्वानी में सीएम धामी का आह्वान

7
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। भाजपा जिला नैनीताल द्वारा आत्मनिर्भर भारत व स्वदेशी संकल्प अभियान के अंतर्गत गौलापार में सोशल मीडिया गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य वक्ता के रूप में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व वंदे मातरम गान से हुई। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया आज प्रिंट मीडिया से भी अधिक प्रभावशाली माध्यम बन गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सकारात्मक खबरों को प्राथमिकता देने और समाज में सत्य व विकास आधारित नैरेटिव स्थापित करने की अपील की।

सीएम ने फेक न्यूज़ और टूलकिट्स के जरिए समाज में भ्रम फैलाने वालों से सतर्क रहने की सलाह दी और पेपर लीक प्रकरण पर राज्य सरकार की त्वरित कार्रवाई का ज़िक्र करते हुए कहा कि सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांतों पर काम कर रही है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा ज़िला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने की, जबकि संचालन रंजन बर्गली व विनीत अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, लालकुआं विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नैनीताल विधायक सरिता आर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, मेयर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री सुरेश भट्ट, दीपक मेहरा, दिनेश आर्य, शंकर कोरंगा, रेनू अधिकारी, नवीन वर्मा, शांति मेहरा, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला सह प्रभारी श्रीपाल राणा, प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रदीप जनौटी, युवा मोर्चा प्रदेश महामन्त्री दीपेंद्र कोश्यारी सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी पदाधिकारी उपस्थित रहे।