दिल दहला देने वाली घटना, सड़क हादसे में महिला की गई जान

12
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा मार्ग पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गौचर ग्राउंड के पास एक अनियंत्रित बस की चपेट में आने से तीर्थयात्री महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के पचोखरा गांव निवासी 67 वर्षीय राजकुमारी अपने परिवार के साथ 15 मई को चारधाम यात्रा पर निकली थीं। वह ऋषिकेश से बस के जरिए बदरीनाथ धाम जा रही थीं।

इसी दौरान गौचर ग्राउंड के समीप सामने से आ रही एक बस के चालक ने कथित लापरवाही से वाहन चलाते हुए महिला को टक्कर मार दी। हादसे में बस का अगला दाहिना टायर महिला के ऊपर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से महिला को प्राथमिक चिकित्सालय गौचर पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी मानवेंद्र गुसाईं ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।