आईटीबीपी जवान ने लगाई फांसी, दो महीने पहले ड्यूटी पर आया था

135
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मसूरी में आईटीबीपी के जवान ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जवान दो महीने पहले ही पिथौरागढ़ से मसूरी ड्यूटी पर आया था।

जानकारी के अनुसार, यूनिट 14 पिथौरागढ़ में तैनात कांस्टेबल चेतराम मीणा (38), पुत्र रामफल मीणा, निवासी ग्राम भौबता, पोस्ट बसवा, जिला दौसा, राजस्थान, ने अपने कमरे की खिड़की के कुंडे में नायलॉन की रस्सी से फंदा लगाकर यह कदम उठाया।

घटना की सूचना मिलते ही आईटीबीपी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने पूरे घटनास्थल का वीडियोग्राफी के जरिए दस्तावेजीकरण किया और शव को सुरक्षित तरीके से अस्पताल भेजा।

जांच में यह भी सामने आया कि चेतराम मीणा ने इससे पहले जुलाई 2025 में पिथौरागढ़ में आत्महत्या का प्रयास किया था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए अधिकारियों द्वारा विस्तृत जांच जारी है। आईटीबीपी सूत्रों का कहना है कि जवान की मानसिक स्थिति और व्यक्तिगत परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।