एनजे, किच्छा (ऊधमसिंह नगर) : बुधवार की आधी रात पत्नी से विवाद होने पर पति ने पत्नी को गोली मार दी। घायलावस्था में महिला को सीएचसी किच्छा में भर्ती करवाया गया। जहाँ से उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
किच्छा क्षेत्र के बंडिया निवासी रानी का अपने पति किशोर से बहुत ज्यादा कहासुनी हो गई। आरोप है पति काफी नशेड़ी प्रवृति का है, बुधवार की रात भी काफी नशे में था। जिस पर पति ने फायर झोंक दिया। रानी के हाथ मे छर्रे लगने से वह बाल-बाल बच गई। घायल महिला के भतीजे ने पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर सूचना देकर पुलिस को बताया तो हड़कंप मच गया। रानी को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पत्नी पर शक के कारण गोली चलाने की चर्चाएं चल रही है। एएसआई योगेश कुमार ने कहा पति रात ही फरार हो गया था। अभी तहरीर नहीं मिली है, मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
किच्छा में कहासुनी होने पर ही पत्नी को मार दी गोली
Sorry, there was a YouTube error.


Subscribe Our Channel











