उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक भूचाल तय! एक साथ बदलेंगे कई IAS, DM और SSP

125
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव की तैयारी तेज हो गई है। शासन में कई आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल के साथ-साथ कई जिलों के डीएम और एसएसपी भी बदले जाने की संभावना है।

सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे को चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी का चेयरपर्सन नियुक्त किए जाने के बाद उनके जल्द कार्यमुक्त होने की संभावना है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी किसी नए अधिकारी को सौंपी जा सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारी लंबे समय से एक ही विभाग में कार्यरत हैं, जिनके विभागों में भी इस बार बदलाव देखने को मिल सकता है। साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उन जिलों के डीएम भी बदले जा सकते हैं, जिन्होंने अपना तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है।