हल्द्वानी। कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग बच्चे के साथ कथित तौर पर कुकर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को बच्चे के साथ आपत्तिजनक हरकत करते हुए पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वहीं, चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने बच्चे को अपनी सुरक्षा में लिया है।
बताया जा रहा है कि बीती देर रात स्थानीय लोगों की नजर एक व्यक्ति पर पड़ी, जो नाबालिग बच्चे के साथ कथित रूप से आपत्तिजनक हरकत कर रहा था। लोगों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। घटना की जानकारी फैलते ही आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। लोगों में घटना को लेकर आक्रोश देखने को मिला।
स्थानीय लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम आरोपी को थाने ले गई, जहां उससे घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले के तथ्यों की जांच में जुटी है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम भी मौके पर पहुंची और नाबालिग बच्चे को अपनी सुरक्षा में लिया। टीम की निगरानी में बच्चे की मेडिकल जांच कराई गई है। इसके साथ ही बच्चे के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
मुखानी कोतवाल सुशील जोशी ने बताया, “बीती देर रात की घटना है। बच्चे का मेडिकल कर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।”
पुलिस के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट और बच्चे के बयान के आधार पर मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। इसके बाद उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।



Subscribe Our Channel











