उत्तराखंड पुलिस में तबादलों का सिलसिला जारी है। कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से देहरादून पुलिस में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस विभाग ने देहरादून जिले में 19 उपनिरीक्षक और तीन अपर उपनिरीक्षक समेत कुल 22 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सभी अधिकारियों को नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी तबादला आदेश के अनुसार दुर्गेश कोठियाल को वसंत विहार से कैंट और ओमप्रकाश को कैंट से वसंत विहार भेजा गया है। मनोहर सिंह रावत को डोईवाला से नेहरू कॉलोनी, राजीव धारीवाल को सहसपुर से वसंत विहार, मुकेश थलेड़ी को आईएसबीटी ऋषिकेश चौकी से पटेलनगर और प्रवीण पुंडीर को सहसपुर से पटेलनगर की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह प्रमोद शाह को पटेलनगर से कोतवाली नगर, दिनेश चमोली को पुलिस लाइन से आईएसबीटी ऋषिकेश चौकी, रवि प्रसाद कवि को प्रेमनगर से एसआईएस शाखा और अमन चड्ढा को कोतवाली नगर से एसआईएस शाखा भेजा गया है।
आदेश के तहत सोमवीर को एसआईएस शाखा से रायपुर, जसपाल गुसाईं को एसआईएस शाखा से सहसपुर और मुकेश नेगी को वसंत विहार से ऋषिकेश थाने में तैनाती दी गई है। विनेश कुमार को त्रिवेणीघाट चौकी से एम्स ऋषिकेश चौकी और देवेंद्र पंवार को एम्स ऋषिकेश चौकी से त्रिवेणीघाट चौकी भेजा गया है।
वहीं सचिन पुंडीर को पुलिस लाइन से डोईवाला, मुकेश कुमार को प्रेमनगर से रायवाला, जगदंबा प्रसाद को रायवाला से प्रेमनगर और चंद्रशेखर नौटियाल को विकासनगर से प्रेमनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा अपर उपनिरीक्षक देवेंद्र नेगी को पुलिस लाइन से पटेलनगर और मनमोहन को पुलिस लाइन से क्लेमेंटाउन भेजा गया है।
अजय प्रकाश भट्ट का तबादला आदेश निरस्त: एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि उपनिरीक्षक अजय प्रकाश भट्ट का थाना विकासनगर से थाना कैंट किया गया पूर्व स्थानांतरण आदेश निरस्त कर दिया गया है। नए आदेश के तहत सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।



Subscribe Our Channel










