भाजपा नेता की तस्वीर का दुरुपयोग, फर्जी फेसबुक ID से भेजे मैसेज

7
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा के नाम और तस्वीर का दुरुपयोग कर अज्ञात साइबर ठगों ने फर्जी फेसबुक अकाउंट बना दिया। इस फर्जी प्रोफाइल के जरिए लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने के साथ ही मैसेज कर व्हाट्सएप नंबर और व्यक्तिगत जानकारी मांगी जा रही है। इसके अलावा सामान की खरीद-बिक्री से जुड़े संदिग्ध संदेश भी प्रसारित किए जा रहे हैं।

मामले की जानकारी मिलने के बाद फणींद्रनाथ शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक चेतावनी जारी की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उक्त फर्जी फेसबुक अकाउंट से उनका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं, मित्रों और आमजन से अपील की है कि फर्जी प्रोफाइल से आने वाले किसी भी संदेश का जवाब न दें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी या व्हाट्सएप नंबर साझा न करें।

फणींद्रनाथ शर्मा ने लोगों को किसी भी तरह के आर्थिक लेन-देन से बचने की सलाह देते हुए फर्जी फेसबुक अकाउंट को तत्काल रिपोर्ट और ब्लॉक करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि उनके नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर भेजे जा रहे किसी भी संदेश को उनके आधिकारिक संदेश के रूप में न माना जाए।