न्यूज जंक्शन 24, प्रयागराज : कोरोना संक्रमण में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सुधरने का नाम नहीं ले रही है। यह लापरवाही सामान्य से हो अलग, वीआईपी भी नहीं बचते दिख रहे हैं। इलाहाबाद की सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के पति पूरन चंद्र जोशी ऐसी ही लापरवाही का शिकार हो गए। उनकी जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव बता दी गई। जबकि वह कोरोना संक्रमित थे ही नहीं। हालांकि सीएमओ ने गलती मानते हुए गड़बड़ी करने वालों का जवाब तलब किया गया है।
शनिवार को सांसद के पति पूरन चंद्र जोशी ने जांच करवाई थी। एंटीजन रिपोर्ट में किट से जांच हुई। जिसमें उन्हें निगेटिव बताया गया। शाम को स्वास्थ्य कर्मी ने फोन कर उन्हें बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव है। आप होम आइसोलेशन में रहें। इस पर सांसद डा. रीता ने फोन थाम लिया और अपना परिचय बताते कहा कि, सुबह तो रिपोर्ट निगेटिव थी, अब पॉजिटिव कैसे हो गई? उन्होंने संबंधित कर्मी से कहा कि वह सीएमओ से उनकी बात कराएं। थोड़ी ही देर बाद सांसद के पास सीएमओ का फोन आया। उन्होंने जानकारी दी कि पोर्टल में फीडिंग के दौरान रिपोर्ट पॉजिटिव हो गई थी। इसमें सुधार कर लिया गया है।उन्होंने इसके लिए डॉ. रीता से क्षमा मांगी। सांसद ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने गलती सुधार ली है। उन्होंने डीएम से बात की है। ऐसी लापरवाही से मरीज घबरा जाते हैं। इसलिए ऐसा नहीं होना चाहिए।
सांसद रीता बहुगुणा जोशी के स्वस्थ पति को बता दी इस बड़ी बीमारी का रोगी, मच गया हड़कंप
1
/
387
Asha Bhosle Death: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?BREAKING NEWS | #ashabhosledeath #ashabhosledeathnews
हल्द्वानी अस्पताल में लापरवाही की हद... हाथ में पर्ची लिए मरीज की मौत! Uttarakhand news
हल्द्वानी से लापता लड़की के झाड़ियों में मिले कपड़े!..देखें हुआ क्या ? | Breaking news 🚨
ऋषिकेश में गंगा किनारे यह करते पकड़े गए पति-पत्नी, उल्टा पुलिस को दिखाई धौंस!
उत्तराखंड के इस स्कूल में बना दिया भटकती आत्मा की शांति के लिए 'भूत मंदिर'...और दे दी बलि!
उत्तराखंड में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर मौत को लगाया गले, सप्लाई ठप!
1
/
387


Subscribe Our Channel











