न्यूज जंक्शन 24, रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर में डकैती की घटना सामने आई है। हालांकि यह डकैती सफल न हो पाई। रुद्रपुर में ज्वैलर्स के घर में पड़ोसी के घर की छत के रास्ते से घुसे डकैतों ने डकैती डालने का प्रयास किया (Robbery attempt in Udham Singh Nagar), मगर शोर होने पर डकैत फरार हो गए। इस दौरान उन्होंने ज्वैलर्स और उसकी पत्नी पर हमला भी कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के मुताबिक, ट्रांजिट कैंप तीनपानी डैम रोड निवासी राहुल वर्मा की घर में ही ज्वैलरी की दुकान है। दो मंजिले में वह अपने पिता और पत्नी अंकिता और एक साल की बेटी के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार को उनके पिता गांव चले गए थे। घर में राहुल और उनकी पत्नी और बेटी ही थे। देर रात वे लोग खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे।
रात में करीब 12 बजे के बाद पड़ोसी के घर की छत के रास्ते चार बदमाश उनकी छत पर चढ़ आए। इसके बाद घर में प्रवेश किया। इस दौरान बदमाशों ने राहुल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस पर वह शोर मचाते हुए घर से बाहर को भागा। यही नहीं बदमाशों ने ज्वैलर्स की पत्नी अंकिता पर भी हमला कर घायल कर दिया। हो-हल्ला होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो बदमाश फरार हो गए (Robbery attempt in Udham Singh Nagar)।
सूचना पर एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा, एसआइ पूरण सिंह तोमर पुलिस टीम के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही घायल ज्वैलर्स राहुल वर्मा और उनकी पत्नी अंकिता को किच्छा रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि धारदार असलहों से लैस बदमाशों ने लूट का प्रयास किया है। जांच की जा रही है। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। बताया कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ऐसे ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।
हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।







