प्रेमजाल में फंसाई युवतीः पहचान खुली तो शादी और धर्म परिवर्तन का दबाव

8
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के चम्पावत जिले के टनकपुर में युवती से पहचान छिपाकर दोस्ती करने और बाद में शादी व धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी के लिए दबाव डालने लगा। विरोध करने पर आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। शिकायत के बाद पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने 28 सितंबर को टनकपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया कि युवक ने अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर उससे दोस्ती की। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने के बाद युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता के अनुसार, बाद में उसे युवक की वास्तविक पहचान के बारे में जानकारी हुई। इसके बाद आरोपी उस पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। लगातार दबाव और धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए टनकपुर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने विवेचना के दौरान आरोपी के बयान दर्ज किए और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। एसपी चंपावत रेखा यादव ने महिला अपराध से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।