खेलाने के बहाने मासूम को ले गया किशोर! मोबाइल पर दिखाई अश्लील वीडियो, फिर की हैवानियत

9
#teenager kidnapped after drinking intoxicating drink
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने का आरोप 15 वर्षीय किशोर पर लगा है। आरोप है कि किशोर ने पहले बच्ची को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाए और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर को हिरासत में लेकर बाल संरक्षण प्रक्रिया के तहत भेज दिया है। वहीं, पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार देर शाम पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र की लेबर कॉलोनी में हुई। पुलिस कंट्रोल रूम को बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बच्ची को अस्पताल पहुंचाया।

बताया गया कि पीड़िता और आरोपी दोनों के परिवार मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और देहरादून में मजदूरी करते हैं। दोनों परिवार आसपास ही रहते हैं। आरोप है कि सोमवार शाम किशोर खेलाने के बहाने बच्ची को अपने साथ ले गया। इसके बाद उसने मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाकर बच्ची के साथ दरिंदगी की।

घटना के दौरान बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने आरोपी किशोर को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पटेलनगर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित बच्ची का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।