उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड हो गया। राजधनी दून के महंत रोड स्थित एक मकान की ऊपरी मंजिल में आग लगने से वहां रखी नमकीन की पेटियां जलकर राख हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
पुलिस के अनुसार, आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के समय ज्ञान सिंह ने फौरन नगर कोतवाली पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
मकान के ऊपरी तल पर नमकीन के भरे पैकेट रखे हुए थे, जो आग लगने से पूरी तरह से जल गए। कोतवाली नगर प्रभारी चंद्रभान सिंह ने पुष्टि की कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। इस घटना ने स्थानीय निवासियों में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।
1
/
387
Asha Bhosle Death: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?BREAKING NEWS | #ashabhosledeath #ashabhosledeathnews
हल्द्वानी अस्पताल में लापरवाही की हद... हाथ में पर्ची लिए मरीज की मौत! Uttarakhand news
हल्द्वानी से लापता लड़की के झाड़ियों में मिले कपड़े!..देखें हुआ क्या ? | Breaking news 🚨
ऋषिकेश में गंगा किनारे यह करते पकड़े गए पति-पत्नी, उल्टा पुलिस को दिखाई धौंस!
उत्तराखंड के इस स्कूल में बना दिया भटकती आत्मा की शांति के लिए 'भूत मंदिर'...और दे दी बलि!
उत्तराखंड में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर मौत को लगाया गले, सप्लाई ठप!
1
/
387



Subscribe Our Channel










