न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। हरिद्वार पंचायत चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। 26 सितंबर को मतदान होगा और 28 को परिणाम जारी होंगे। इसके चलते जिले में बृहस्पतिवार से चुनाव आचार संहिता धारा 144 लागू होगी।
हरिद्वार निवासी रंजन त्यागी ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि सरकार हरिद्वार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नहीं करवा रही है जो सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है। इस पर राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से कहा गया कि आयोग त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अगस्त पहले सप्ताह में अधिसूचना जारी कर देगा। अब 26 सितंबर को चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।
Sorry, there was a YouTube error.


Subscribe Our Channel











