यूक्रेन में फंसे उत्तराखंडियों को वापस लाने के लिए प्रदेश सरकार ने उठाया यह कदम, CM धामी ने की यह अपील

614
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। यूक्रेन और रूस के बीच छिड़ी जंग के अभी थमने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। इस युद्ध के कारण उत्तराखंड के कई स्टूडेंट्स यूक्रेन में (Uttarakhand Students in Ukraine) फंसे हुए हैं। उत्तराखंड सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और विभिन्न राजनीतिक दलों ने भारत सरकार से यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उत्तराखंड सरकार ने यूक्रेन में फंसे उत्तराखंडियों (Uttarakhand Students in Ukraine) के लिए दो पुलिस अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही टोल फ्री नंबर भी जारी किया है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यूक्रेन में फंसे सभी छात्रों के लिए भारत सरकार गंभीर है। छात्रों (Uttarakhand Students in Ukraine) व अन्य भारतीय नागरिकों को वहां से निकालने में सहायता के लिए प्रदेश सरकार लगातार विदेश मंत्रालय के साथ संपर्क में है। साथ ही अन्य उच्च अधिकारियों के भी बात चल रही है। हम अन्य उपायों की भी समीक्षा कर रहे हैं कि किस स्तर पर वह बात कर सकते हैं। सरकार ने फंसे छात्रों (Uttarakhand Students in Ukraine) के परिजनों से भी बातचीत की है। उत्तराखंड सरकार की ओर से हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

इन नंबरों पर भी कर सकते हैं संपर्क
  • टोल फ्री : 1800118797 (Toll free)
  • फोन नंबर : +91 11 23012113, +91 11 23014104, +91 11 23017905
  • इसके साथ ही देहरादून के कंट्रोल रूम नंबर 112 या 9411112972 नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं।
नोडल अधिकारियों के नाम व इनके फोन नंबर
  1. रेणुका देवी, पुलिस उप महानिरीक्षक, कानून व्यवस्था/ नोडल अधिकारी. फोन नंबर- 7579278144
  2. प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक, कानून व्यवस्था/ सहायक नोडल अधिकारी. फोन नंबर- 9837788889

ऐसे ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।