Bollywood news-इस फ़िल्म में काम करेंगी सारा अली खान, जानिए कौन कौन है लीड हीरो के रोल में

562
खबर शेयर करें -

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान, आनंद एल राय की फिल्म ‘नखरेवाली’में काम करती नजर आ सकती हैं।
सारा अली खान ने हाल ही में निदेर्शक आनंद एल राय की फिल्म’अतरंगी रे’ की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में सारा अली खान के साथ अक्षय कुमार और धनुष की अहम भूमिका है।सारा अली खान एक बार फिर आनंद एल राय की फिल्म में नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि अब सारा अली खान एक बार फिर उनके प्रॉडक्शन हाउस की अगली फिल्म’नखरेवाली’में लीड रोल में नजर आएंगी। आनंद एल राय इस फिल्म का निदेर्शन नहीं करेंगे।
सारा अली खान फिल्म’अतरंगी रे’के निदेर्शक आदित्य धर की फिल्म’द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा’में काम करती दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ विकी कौशल हैं। सारा अली खान आखिरी बार फिल्म’कुली नंबर वन’में वरुण धवन के साथ नजर आयी थीं।