एनजेआर, रामनगर : खनन कारोबार एक बार जानलेबा बनता जा रहा है। रामनगर क्षेत्र के पीरूमद्वारा में एक खनन कारोबारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। रात 11 बजे घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार पीरूमद्वारा के लोकमानपुर निवासी अमनदीप चीना (33) पुत्र प्रेमचंद्र खनन का काम करता है। रात करीब साढ़े 11 बजे घर से किसी काम से बाहर गया था। गांव में ही कुछ दूर उस पर हमला कर धारदार हथियार से वार कर दिया। शोर-शराबे की आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग घर से बाहर निकलकर आये कि जब तक आरोपित फरार हो गए। मौके पर पहुंचे परिजन घायल को हॉस्पिटल लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ लिया। बताता जाता है कि हमलावर उसके परिचित हैं। आरोपितों के शराब के नशे में विवाद होने की बात सामने आ रही है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई कर रही है। घटना की असल वजह जानने के लिए पुलिस आरोपितों से पूछताछ करने की बात कह रही है।
रामनगर के पीरूमदारा में खनन कारोबारी की हत्या, जानिए यह रही वजह
1
/
387
Asha Bhosle Death: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?BREAKING NEWS | #ashabhosledeath #ashabhosledeathnews
हल्द्वानी अस्पताल में लापरवाही की हद... हाथ में पर्ची लिए मरीज की मौत! Uttarakhand news
हल्द्वानी से लापता लड़की के झाड़ियों में मिले कपड़े!..देखें हुआ क्या ? | Breaking news 🚨
ऋषिकेश में गंगा किनारे यह करते पकड़े गए पति-पत्नी, उल्टा पुलिस को दिखाई धौंस!
उत्तराखंड के इस स्कूल में बना दिया भटकती आत्मा की शांति के लिए 'भूत मंदिर'...और दे दी बलि!
उत्तराखंड में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर मौत को लगाया गले, सप्लाई ठप!
1
/
387


Subscribe Our Channel











