उत्तराखंड उपचुनाव- कांग्रेस से चुनाव मैदान में उतरे ये नेता

528
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में होने वाले उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बाद अब कांग्रेस ने भी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। उत्तराखंड की बद्रीनाथ सीट से लखपत बुटोला और मंगलोर से काजी निजामुद्दीन उम्मीदवार बनाए गए हैं।

इससे पहले भाजपा ने भी विधानसभा उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। उत्तराखंड की बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर राजेंद्र सिंह भंडारी को चुनावी समर में उतारा है।

जबकि मंगलौर विधानसभा सीट पर करतार सिंह भडाना को उम्मीदवार बनाया है।