उत्तराखंड- यहां चार चौकी प्रभारियों के बदले कार्य क्षेत्र

281
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में क़ानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के उद्देश्य और चमोली के गौचर में हाल ही में हुई हिंसा के मद्देनजर चमोली जिले के चार चौकी इंचार्ज को बदल दिया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

गौचर पुलिस चौकी के प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद विजलवाण का स्थानांतरण अब पीपलकोटी कर दिया गया है। उनकी जगह पूर्व में गौचर में सेवाएं दे चुके मानवेंद्र सिंह गुसाईं को नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, कर्णप्रयाग बाजार पुलिस चौकी में भी बदलाव किया गया है। यह निर्णय हाल की घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लिया गया है।