उत्तराखंड- इन आईएफएस अधिकारियों के हुए तबादले

285
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में अफसरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। शासन ने तीन आईएफएस अधिकारियों के तबादला आदेश मंगलवार जारी कर दिए हैं।

शासन की ओर से जारी आदेशों के अनुसार आईएफएस अधिकारी नरेश कुमार को अपर प्रमुख वन संरक्षक के साथ महाप्रबंधक वन विकास निगम गढ़वाल बनाया गया।

जबकि धीरज पांडे मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं के पद के साथ महाप्रबंधक वन विकास निगम कुमाऊं बनाया गया। अभिमन्यु कुमार को उप निदेशक गोविंद वन्यजीव पशु विहार पुरोला की जिम्मेदारी सौंपी गई।।