उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसे से हड़कंप मच गया। पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में एक ईको कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत-बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए और घायलों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया।
जानकारी के अनुसार हादसा सिद्धखाल-कलवाड़ी-सतपुली मार्ग पर कलवाड़ी के समीप हुआ। बताया जा रहा है कि ईको कार अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई। वाहन में सवार लोगों में से 5 की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।




Subscribe Our Channel










