उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले की किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव की मतगणना बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। किच्छा मंडी परिसर में सुबह आठ बजे से दोनों पालिकाओं के वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में दोनों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं।
सिरौलीकलां नगर पालिका अध्यक्ष पद की पहले चरण की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी को 1698 वोट, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी को 1251 वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी फिलहाल बढ़त पर हैं।
किच्छा नगर पालिका में कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप करीब 2000 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी करीब 2000 वोट पीछे चल रहे हैं। हालांकि मतगणना अभी जारी है, ऐसे में अंतिम परिणाम के लिए सभी चरणों की गिनती पूरी होने का इंतजार करना होगा।
किच्छा में मतगणना के लिए 20 टेबल और सिरौलीकलां में चार टेबल लगाई गई हैं। किच्छा में 36,534 और सिरौलीकलां में 9,721 मतदाताओं ने मतदान किया था। मतगणना स्थल पर पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।




Subscribe Our Channel











