दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे अब तक बेहद दिलचस्प मोड़ पर हैं। 70 सीटों पर हो रही वोटों की गिनती में आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है। रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) को बहुमत मिलते हुए नजर आ रहा है।
आप के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है, क्योंकि पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हार गए हैं। उन्हें भाजपा के प्रवेश वर्मा ने हराया। इसके अलावा, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी जंगपुरा सीट से हार गए हैं, जहां उनकी हार महज 600 वोटों से हुई।
दिल्ली की अन्य सीटों पर भी मुकाबला दिलचस्प रहा है। लक्ष्मी नगर सीट से भाजपा के अभय वर्मा ने जीत हासिल की, वहीं पटपड़गंज विधानसभा सीट पर भाजपा के रवींद्र सिंह नेगी ने जीत दर्ज की।
वर्तमान रुझानों के अनुसार भाजपा 45 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी 25 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इन रुझानों के बाद भाजपा कार्यालय में उत्साह का माहौल है और पार्टी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। हालांकि, कुछ सीटों पर अभी भी कांटे की टक्कर जारी है, जहां कभी भाजपा तो कभी आप बढ़त बना रही है।



Subscribe Our Channel









