उत्तराखंड में एक बार फिर स्कूलों के समय में संशोधन किया गया है। शासन ने आदेश जारी करते हुए राज्यभर के सभी विद्यालयों की छुट्टी अब दोपहर 1:00 बजे निर्धारित कर दी है।
शासन के अनुसार यह बदलाव छात्रों की सुविधा और मौसमी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। नए आदेश के बाद प्रदेश के सभी सरकारी और संबंधित विद्यालय निर्धारित समय के अनुसार संचालित होंगे और दोपहर 1 बजे कक्षाओं का समापन किया जाएगा।
शासन द्वारा जारी निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को आदेशों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी विद्यालयों को नए समय-सारणी का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा।
Sorry, there was a YouTube error.


Subscribe Our Channel











