कार से भरा फर्राटा- नशे में किया जमकर हंगामा, लोगों में अफरा-तफरी

448
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार में दिल्ली की कार का कहर सामने आया है। यहां कनखल थाना क्षेत्र में एक होटल के पास हाईवे पर देर रात एक कार सवार ने जमकर उत्पात मचाया। इससे अफरा-तफरी मच गई।

‌नशे में धुत दिल्ली नंबर की कार चालक ने फर्राटा भरते हुए ठेली वालों को टक्कर मार दी। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इतना ही नहीं कार सवारों ने जमकर उत्पात भी मचाया। बताया गया कि दोनों नशे में थे, जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तो एक कर सवार भीड़ का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा। दूसरे को पुलिस ने मौके पर ही दबोच दिया।

थाना प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि कार सवार को पकड़ लिया गया। मेडिकल पर उन्हें रात नहीं बल्कि अब सुबह ले जाया जाया गया। कुछ लोगों में गलत अफवाह उड़ाई गई है कि पुलिस हिरासत से आरोपी फरार हो गया। अफवाह उड़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं हादसे से गुस्साए लोगों ने यहां गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।