News junction 24.com
Hariyana (हरियाणा) : प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे और हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर उन्होंने अपने इस्तीफे का एलान किया है। बृजेंद्र सिंह के दिल्ली में कांग्रेस का दामन थामने की सूचना आ रही है। वह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निवास पर पहुंचे चुके हैं।
हिसार लोकसभा सीट से सांसद बृजेंद्र सिंह ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बृजेंद्र सिंह और उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल होंगे। बीरेंद्र सिंह 2014 में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्हें राज्यसभा का सदस्य बनाकर केंद्रीय मंत्री बनाया गया था।
2019 के लोकसभा चुनाव में बीरेंद्र सिंह ने अपने बेटे बृजेंद्र सिंह को टिकट दिलाया था। पार्टी सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि बृजेंद्र सिंह का भाजपा से टिकट कटने की संभावना थी। जजपा के साथ गठबंधन जारी रखने पर बीरेंद्र और बृजेंद्र सिंह ने भाजपा छोड़ने का एलान किया था। भाजपा ने जजपा को एनडीए में शामिल किया है। भाजपा ने हरियाणा में जजपा के साथ सीट को लेकर कोई एलान नहीं किया है।







