उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट निवासी फौजी की रुड़की के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, कमलदीप सिंह (40) 14 जून को रोडवेज बस अड्डे के समीप स्थित एक होटल में ठहरे थे। उन्होंने होटल में 10 दिनों के लिए कमरा बुक कराया था। काफी समय तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर होटल कर्मचारियों को संदेह हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे की कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे के भीतर कमलदीप सिंह का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। मौके से कुछ दवाइयां और शराब भी बरामद हुई हैं। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच जारी है।



Subscribe Our Channel











