उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के सितारगंज में अफजाल से राहुल बनकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अफजाल, उसके भाई व माता-पिता पर जबरन धर्म परिवर्तन करने के प्रयास करने का आरोप भी लगाया है। धर्म परिवर्तन ना करने पर पीड़िता और उसकी नानी का सिर कलम करने की धमकी भी दी गई।
बहेड़ी निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह वर्तमान में सितारगंज में रह रही है। चार वर्ष पूर्व जब वह नाबलिग थी तब वार्ड 2 निवासी अफजाल ने खुद को राहुल बताकर उसे प्रेम जाल में फंसाया। इस दौरान उसने दुष्कर्म भी किया। उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना ली। बाद में ब्लैक मेल कर दुष्कर्म करता रहा। युवती का आरोप है कि 27 नवंबर 2023 को आरोपी ने फोन करके उसे अपने घर बुलाया। तब उसे पता चला कि वह राहुल नहीं अपितु अफजाल है।
आरोप लगाया कि अफजाल ने अपने भाई इकरार अहमद के साथ मिलकर कमरे में बंद कर धर्म परिवर्तन के लिए दबाब बनाया। मारपीट व गाली गलाौज की। युवती ने आरोप लगाया कि अफजाल के माता-पिता ने भी उसके पुत्र से निकाह कर धर्म परिवर्तन का दबाब बनाया। पुलिस ने अफजाल अहमद, इकरार अहमद, अबरार अहमद व अफजाल की मां के खिलाफ दुष्कर्म, पॉस्को, उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया था। एसआई बबीता टम्टा ने बताया कि आरोपी अफजाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
1
/
387
Asha Bhosle Death: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?BREAKING NEWS | #ashabhosledeath #ashabhosledeathnews
हल्द्वानी अस्पताल में लापरवाही की हद... हाथ में पर्ची लिए मरीज की मौत! Uttarakhand news
हल्द्वानी से लापता लड़की के झाड़ियों में मिले कपड़े!..देखें हुआ क्या ? | Breaking news 🚨
ऋषिकेश में गंगा किनारे यह करते पकड़े गए पति-पत्नी, उल्टा पुलिस को दिखाई धौंस!
उत्तराखंड के इस स्कूल में बना दिया भटकती आत्मा की शांति के लिए 'भूत मंदिर'...और दे दी बलि!
उत्तराखंड में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर मौत को लगाया गले, सप्लाई ठप!
1
/
387



Subscribe Our Channel











