नैनीताल: प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल, तीन एसडीएम के तबादले

188
खबर शेयर करें -

नैनीताल जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से तीन उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के तबादले किए हैं। इस संबंध में आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों ने अपनी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने की तैयारी शुरू कर दी है।

जारी आदेश के अनुसार मोनिका को हल्द्वानी का नया उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे कैंचीधाम क्षेत्र में तैनात थीं।

वहीं, अनुराग आर्या को धारी का उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें परगना धारी के साथ-साथ कैंचीधाम परगने का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इसके अलावा प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी  दिव्यांशु मीणा को अपर उपजिलाधिकारी कैंचीधाम की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें न्यायिक कार्यों के अतिरिक्त समस्त प्रशासनिक कार्यों का दायित्व सौंपा गया है।

प्रशासन द्वारा किए गए इन तबादलों को जिले की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।