2027 चुनाव से पहले प्रशासन में बड़ी सर्जरी, कई डिप्टी कलेक्टरों के कार्यक्षेत्र बदले

6
खबर शेयर करें -

 उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। इसी क्रम में देहरादून जिले में डिप्टी कलेक्टरों की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए जिलाधिकारी ने नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत अपूर्वा सिंह को सदर से हटाकर डोईवाला भेजा गया है, जबकि सदर की जिम्मेदारी मुकेश रमोला को सौंपी गई है।

जारी आदेश के अनुसार आईएएस अधिकारी हर्षिता सिंह को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मसूरी बनाया गया है। रविंद्र कुमार जुवांठा को चकराता की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि चकराता में तैनात प्रेमलाल को देहरादून में प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अभय प्रताप सिंह को विकासनगर और राजकुमार पांडे को ऋषिकेश का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।

दरअसल, हाल ही में जिले में कई अधिकारियों का दूसरे जिलों में तबादला होने और कुछ नए डिप्टी कलेक्टरों की तैनाती के बाद पदों एवं जिम्मेदारियों में बदलाव की जरूरत महसूस की जा रही थी। अब नए आदेश के बाद सदर, डोईवाला, मसूरी, चकराता, विकासनगर और ऋषिकेश में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण कर दिया गया है। इस फेरबदल से जिले में उप जिलाधिकारी स्तर पर कामकाज की नई व्यवस्था लागू होगी।